भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के परंडा तालुका में एक कॉलेज कार्यक्रम के दौरान एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। एक 20 साल की छात्रा, जो मंच से भाषण दे रही थी, अचानक गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस दर्दनाक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरी घटना क्या थी?
यह हादसा शिक्षण महर्षि गुरुवर्य आर.जी. शिंदे महाविद्यालय में आयोजित एक कॉलेज इवेंट के दौरान हुआ। बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा वर्षा खरात जब मंच से भाषण दे रही थी, तब वह हंसती और सहज नजर आ रही थी। लेकिन कुछ ही पलों में अचानक वह बेहोश होकर मंच पर गिर गई। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्षा महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के माधा तालुका में स्थित एक गांव की निवासी थी, जो परांड्या क्षेत्र के पास है। उसके परिवार वालों का कहना है कि वर्षा को बचपन से ही दिल की बीमारी थी। लगभग सात साल पहले उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इसके बाद से वह नियमित रूप से दवाएं ले रही थी और अपनी सेहत का खास ध्यान रख रही थी।
यह घटना न केवल उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे कॉलेज और समाज के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। सोशल मीडिया पर लोग इस दुखद हादसे पर संवेदना जता रहे हैं और वर्षा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


