भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती को लेकर जारी अधिसूचना की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब योग्य उम्मीदवार 12 मार्च से लेकर 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अनुसार, अग्निवीर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट [www.joinindianarmy.nic.in](http://www.joinindianarmy.nic.in) पर देखा जा सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 साल 6 महीने से लेकर 21 वर्ष तक की उम्र के युवा अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडसमैन (दसवीं पास), ट्रेडसमैन (आठवीं पास), महिला सैन्य पुलिस, रेगुलर कैडर, नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होकर 25 अप्रैल 2025 तक चालू रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की वेबसाइट [www.joinindianarmy.nic.in](http://www.joinindianarmy.nic.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती के तहत जून 2025 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें टाइपिंग टेस्ट भी शामिल होगा। आवेदन के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार को ₹250/- का शुल्क भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के माध्यम से जमा करना आवश्यक होगा।
किसी भी जानकारी या तकनीकी सहायता हेतु अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


