भिलाई में दिनदहाड़े निगरानी बदमाश पर जानलेवा हमलाकर चाकू से गोद डाला , हत्या के बदले की आशंका, हालत गंभीर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़संजय नगर में दिनदहाड़े खून से सनी सड़क... चाकू से गोदकर निगरानी बदमाश पर जानलेवा हमला, इलाके में दहशत फैल गई।

भिलाई के संजय नगर में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक साल पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए दो बदमाशों ने निगरानी बदमाश राहुल सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

भिलाई चाकूबाजी घटना स्थल का दृश्य - संजय नगर में निगरानी बदमाश पर हमला

घटना सुबह 11 बजे की है, जब संजय नगर में चाकूबाजी की सूचना सुपेला थाना को मिली। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने फौरन पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती, आरोपी हमला कर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन

     अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ राहुल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उसे बीएम शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड में आदतन बदमाश है राहुल
हमले का शिकार बना राहुल सिंह खुद भी एक निगरानी बदमाश है, जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था। खास बात यह है कि ठीक उसी जगह पर एक साल पहले राहुल ने एक युवक की हत्या की थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी हत्या से जुड़े लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया हो।

पुलिस ने मौके पर डाला डेरा, आरोपी फरार
घटना की जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच की टीम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

विज्ञापन

क्राइम डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश तेज़ी से जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हमलावर पकड़ में आ जाएंगे और हमले के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे
🔹 इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है
🔹 स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है

📢 जुड़े रहिए हमारे साथ!
ऐसी ही हर छोटी-बड़ी लोकल खबरों के लिए हमें फॉलो करें। आपके क्षेत्र की सच्ची और ताज़ा खबरें अब सीधे आपके मोबाइल तक।

यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi