भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर शहर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर जमा करने और रिफिलिंग करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के पास से अलग-अलग गैस कंपनियों के कुल 200 से अधिक कॉमर्शियल सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई को आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत अंजाम दिया। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पूछताछ करने पर संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेंद्र सोनी बताया। जब उससे गैस सिलेंडरों के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन
209 सिलेंडर जब्त किए गए
पुलिस ने धर्मेंद्र सोनी के पास से पूर्ति गैस, सीजी गैस, इंडेन गैस, भारत गैस, एचपी गैस, गो गैस और ब्लू गैस समेत विभिन्न कंपनियों के कुल 209 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपये है।
एक दिन पहले दो और गिरफ्तारियां
इससे पहले रविवार को पुलिस ने रायपुर में अवैध रूप से सिलेंडरों की रिफिलिंग कर रहे दो अन्य लोगों को पकड़ा था। इन दोनों के पास से करीब दर्जनभर सिलेंडर, रिफिलिंग नोजल और पाइप बरामद किए गए थे। ये दोनों आरोपी मुजगहन थाना क्षेत्र के कांदुल इलाके में भारत गैस गोदाम के सामने घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।
इन आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम नीरज धनकर और दयालु साहू बताया। ये लोग गैस को अवैध तरीके से रिफिल कर अधिक मूल्य पर ग्राहकों को बेचते थे। पुलिस ने उनके पास से 12 सिलेंडर (घरेलू व कॉमर्शियल), 1 सिलेंडर पाइप, 55 नोजल कैप, 23 गैस रिफिलिंग पाइप, गैस कार्ड और लगभग ₹15,000 की सामग्री बरामद की थी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



