भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस पार्टी 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास के समक्ष घेराव करेगी। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर स्थित राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की।
बैठक के दौरान घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि हर स्तर पर तैयारी मजबूत हो। दीपक बैज ने सभी से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत से जुटकर इस आंदोलन को सफल बनाएं।
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू, एआईसीसी के पूर्व सचिव विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा और वरिष्ठ नेता प्रमोद चौबे, मदन तालेड़ा सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरिश दुबे, पूर्व महापौर ऐजाज ढेबर, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कमादार, शिव सिंह ठाकुर, श्री कुमार मेमन, सीमा वर्मा, शारिक रईस खान, अजय अग्रवाल, मोहम्मद सिद्दीक, प्रशांत ठेंगड़ी और नवीन चंद्राकर भी बैठक में मौजूद थे।
कांग्रेस का कहना है कि राज्य की कानून व्यवस्था चिंताजनक स्थिति में है और महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर यह जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



