भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दिल दहला देने वाले मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी बच्ची का चाचा सोमेश यादव निकला, जिसने घर की छत पर बने कमरे में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिगरेट से बच्ची के निजी अंगों को जलाया और बलात्कार के प्रयास के दौरान मासूम की तड़प-तड़प कर जान चली गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 22 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में गम और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने बताया कि जांच तेजी से जारी है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
वहीं, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है। उन्होंने दुर्ग के अधिवक्ताओं से अपील की है कि इस क्रूर अपराध के दोषी को सख्त सजा दिलाने में सहयोग करें। पुलिस और प्रशासन ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।वहीँ मामले में आज कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर सकती है| साथ ही मामले की जांच के लिए कांग्रेस की 5 सदस्यीय टीम गठित की गयी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


