भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मावकाश पहले घोषित करने का फैसला लिया है। अब स्कूलों में छुट्टियां 25 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 15 जून 2025 तक रहेंगी। आमतौर पर यह अवकाश एक मई से घोषित किया जाता रहा है, लेकिन इस बार मौसम की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पांच दिन पहले ही छुट्टी देने का आदेश जारी किया है।
इस निर्णय का लाभ राज्य के सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा। हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षकों को इस दौरान विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गर्म हवाओं और लू की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। सरकार के इस कदम से राज्य के करीब 60 लाख विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने बच्चों को दी सावधानी बरतने की सलाह, कहा – रचनात्मक गतिविधियों में लें भाग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि माना गया है। इसी वजह से सभी प्रकार के स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।”
उन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि वे धूप से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, घर के अंदर रहें और छुट्टियों का रचनात्मक तरीके से आनंद लें।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने भी सरकार को पत्र भेजकर जल्द छुट्टी की मांग की थी। एसोसिएशन का कहना था कि बच्चों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है और इस मौसम में स्कूल चलाना जोखिम भरा हो सकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



