भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दुखद घटना उस समय घट गई जब एक 50 वर्षीय जूता व्यापारी की अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी में डांस करते हुए जान चली गई। यह हादसा बुधवार की रात एक मैरिज लॉन में हुआ, जहां वह अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे।
डीजे पर पत्नी के साथ थिरक रहे थे, तभी बेहोश होकर गिर पड़े
शाहबाद के रहने वाले वसीम सरवत का बरेली की पीलीभीत बाईपास रोड पर एक मैरिज लॉन में एनिवर्सरी का जश्न चल रहा था। वसीम जूते का कारोबार करते थे और उनकी दुकान सब्जी मंडी के सामने स्थित है। उनकी पत्नी फराह एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शादी के 25 साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने एक भव्य पार्टी रखी थी जिसमें रिश्तेदारों को कार्ड भेजकर बुलाया गया था।
विज्ञापन
3 से 4 मिनट तक पत्नी संग डांस किया, फिर गिर पड़े
करीब रात 9 बजे वसीम पार्टी में पहुंचे और पत्नी फराह के साथ मंच पर डांस करने लगे। दोनों लगभग 3-4 मिनट तक DJ पर परफॉर्म करते रहे, लेकिन अचानक वसीम मंच पर गिर पड़े। गिरते ही वह बेहोश हो गए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।
अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
मौके पर मौजूद होटल स्टाफ और मेहमानों ने मिलकर वसीम को उठाया और तुरंत पास के अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना होटल के CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
पत्नी सदमे में, बार-बार हो रही बेहोश
पति की अचानक हुई मौत ने फराह को बुरी तरह तोड़ दिया है। वह सदमे में हैं और बार-बार बेहोश हो रही हैं। जब भी होश आता है, वह वसीम को याद कर रोने लगती हैं। परिवार और रिश्तेदार उन्हें लगातार संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
वसीम को गुरुवार सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया
गुरुवार सुबह वसीम का अंतिम संस्कार किया गया। वह अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गए हैं। परिवार के साथ-साथ जानने वाले सभी लोग गहरे दुख में डूबे हैं।
एनिवर्सरी का केक तक नहीं काट सके
यह जश्न उस समय मातम में बदल गया जब केक काटने से पहले ही यह हादसा हो गया। वसीम जैसे ही कार्यक्रम स्थल पहुंचे, उन्होंने स्टेज पर पत्नी के साथ डांस शुरू किया और उसी दौरान उनकी मौत हो गई।
भाई ने कहा- इस दिन को यादगार बनाना चाहते थे
वसीम के भाई नदीम ने बताया कि वह इस दिन को खास और यादगार बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दोस्तों और दूर-दराज के रिश्तेदारों को खास तौर पर बुलाया था। लेकिन किसे पता था कि खुशी का ये मौका इतना बड़ा गम बन जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


