भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली , घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस बढ़ोतरी का असर न केवल आम ग्राहकों पर बल्कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी दिखाई देगा।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बढ़ी हुई कीमत की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 853 रुपये तय की गई है, जो पहले 803 रुपये थी। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला सिलेंडर अब 550 रुपये में मिलेगा।
यह बढ़ोतरी हर वर्ग के एलपीजी उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी, चाहे वे सामान्य श्रेणी में आते हों या फिर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हों।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


