भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को चिट्टा (हेरोइन) की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से कुल 74.34 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत रूपये 6,14,240 है, रूपये 1,230 नकद तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तीनों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
डीएसपी क्राइम अजय कुमार सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को पुलिस को एक मुखबिर से जानकारी मिली थी कि महमरा रोड, शिवनाथ नदी के किनारे, नगर पालिक निगम कमरा के पास तीन व्यक्ति मादक पदार्थ चिट्टा बेच रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं विशाल सिंह, बिरेन्द्र पारधी और अतुल कुमार। उनके कब्जे से कुल 74.34 ग्राम हेरोइन, जिसकी कुल अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 6,14,240 है, रूपये 1,230 नकद एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। इन पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(क) और 27(क) के तहत मुकदमा दर्ज कर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 171/2025 के अंतर्गत विवेचना की जा रही है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस पूरी कार्रवाई में थाना दुर्ग के सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, आर. सुरेश जायसवाल, डोमन साहू एवं एसीसीयू टीम के सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आर. तिलेश्वर राठौर, खुर्रम बक्या, नरेन्द्र कुमार, कोमल कुमार, बाल मुकुंद, जी. रवि, फारूख खान एवं सनत भारती का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी और उनके पास से बरामद सामग्री
1. विशाल सिंह
- पिता: प्रदीप सिंह | उम्र: 36 वर्ष
- पता: मैत्रीकुंज, सागर मैरिज के पास, रिसाली, थाना नेवई, जिला दुर्ग
- बरामद हेरोइन: 46.05 ग्राम | अनुमानित मूल्य: 3,72,320
- मोबाइल: ओष्यो कंपनी का काले रंग का पुराना मोबाइल | अनुमानित कीमत: 5,000
- नकद राशि: 480
- कुल बरामद सामग्री का मूल्य: 3,72,800
2. विरेन्द्र पारधी उर्फ बीरा
- पिता: स्व. जगदीश पारधी | उम्र: 25 वर्ष
- पता: पावर हाउस, इंदू टेक्नीकल टी मार्केट, उपा किराना स्टोर्स के पास, थाना छावनी
- बरामद हेरोइन: 14.44 ग्राम | अनुमानित कीमत: 1,19,200
- मोबाइल: रेडमी कंपनी का नीले रंग का पुराना मोबाइल | अनुमानित कीमत: 5,000
- नकद राशि: 530
- कुल बरामद सामग्री का मूल्य: 1,24,730
3. अतुल कुमार
- पिता: छोटेलाल कुमार | उम्र: 25 वर्ष
- पता: संतोषी पारा, कैम्प-2, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग
- बरामद हेरोइन: 13.85 ग्राम | अनुमानित कीमत: 1,22,720
- मोबाइल: एमआई कंपनी का गोल्डन रंग का पुराना मोबाइल | अनुमानित कीमत: 6,000
- कुल बरामद सामग्री का मूल्य: 1,28,720
यह कार्यवाही दुर्ग पुलिस की तत्परता और नशा तस्करों के विरुद्ध चल रहे अभियान की गंभीरता को दर्शाती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



