दुर्ग : कन्याभोज के लिए निकली 6 साल की बच्ची का शव कार की डिक्की से बरामद , आकोशित लोगों ने संदेही के घर लगायी आग , परिजनों का आरोप - बच्ची के साथ रेप के बाद की गयी हत्या , जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग, मोहन नगर थाना क्षेत्र से आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 साल की एक मासूम बच्ची का शव एक कार के अंदर बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले को हत्या की आशंका के नजरिए से देखना शुरू कर दिया है।


नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, चिराग जैन ने बताया कि यह घटना नवरात्रि के नवमी के दिन की है। उरला इलाके की रहने वाली 6 साल की यह बच्ची अन्य कन्याओं के साथ कन्या भोज में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसके परिवारवालों को चिंता हुई।  

परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की और साथ ही मोहन नगर पुलिस को इसकी सूचना दी। खोजबीन के दौरान बच्ची का शव घर के पास ही खड़ी एक कार के अंदर पाया गया।  जिसके बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित लोगो ने संदेही का घर जला दिया व कार में तोड़फोड़ कर दी | 


बच्ची की बॉडी में चोट के निशान पाए गए है | जिसके बाद बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉ. ने इलेक्ट्रिक शॉक की वजह मृत्यु होने की बात कही है परन्तु परिजनों ने आरोप लगाया है बच्ची के साथ गलत कृत्य कर उसकी हत्या की गयी है | हालाँकि अभी तक रेप की पुष्टि नही की गयी है |

फिलहाल मोहन नगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi