भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इस मासूम के साथ यौन शोषण हुआ, उसके निजी अंगों को सिगरेट से जलाया गया और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया। हत्या के बाद उसकी लाश को कार की डिक्की में छिपा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के सगे चाचा को आरोपी पाया है।
यह घटना रविवार को शुरू हुई, जब बच्ची सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। पुलिस तलाश में जुटी थी, लेकिन शाम 7:30 बजे सूचना मिली कि बच्ची की लाश दादी के घर के बाहर खड़ी एक कार में मिली। लाश खून से सनी थी, शरीर पर चोटों के निशान और त्वचा उधड़ी हुई थी। परिजन उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिसमें कार मालिक, उसका ड्राइवर और बच्ची का चाचा शामिल थे। पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी सबूतों से पता चला कि चाचा ही इस जघन्य अपराध का दोषी है। उसने घर में बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया, जब दादी और बुआ पूजा के लिए बाहर गए थे। इसके बाद उसने लाश को कार में छिपा दिया, जिसका एक दरवाजा हमेशा खुला रहता था।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और भीड़ ने कार मालिक के घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी चाचा को रिमांड पर लिया है और जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


