भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें छुरा क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ओम बाई बघेल ने जमीन विवाद से तंग आकर राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखा है। महिला का आरोप है कि उसने पहले स्याही से कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब कोई राहत नहीं मिली तो उसने अपना दर्द खून से लिखकर स्पीड पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति तक पहुंचाया।
ओम बाई, जिनकी उम्र 70 वर्ष है और जो टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, ने पत्र में लिखा है कि उनके पूर्वजों की पुश्तैनी जमीन पर परंपरा के अनुसार मठ (समाधि) बनाई गई थी। लेकिन छुरा निवासी संतोष सारडा ने न केवल उस समाधि को तुड़वा दिया, बल्कि जमीन पर भी कब्जा कर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। महिला ने बताया कि उसने इस अन्याय के खिलाफ कलेक्टर, एसपी और जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन किसी ने भी उसकी समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस बीच, जिले में नए कलेक्टर भगवान उईके ने पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल से कार्यभार ग्रहण किया। जब यह प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान ओम बाई ने अपने खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेज दिया। इस पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब पीड़िता को नए कलेक्टर से न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ओम बाई का एक भावुक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि कैसे उनके पूर्वजों की जमीन पर कब्जा किया गया और उस दौरान पूर्वजों की समाधि को तोड़ा गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिलाओं के साथ लगातार अपमानजनक व्यवहार किया गया।
प्रशासन की ओर से छुरा तहसीलदार ने सफाई दी है कि यह जमीन विवाद पिछले तीन वर्षों से चल रहा था और राजस्व विभाग ने संतोष सारडा के पक्ष में निर्णय दिया था। उसी निर्णय के अनुसार उन्हें जमीन का कब्जा दिलाया गया था। तहसीलदार ने यह भी कहा कि कब्जा दिलाने के बाद प्रशासनिक टीम मौके से लौट गई थी और उनकी गैरहाजिरी में समाधि कैसे तोड़ी गई, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
एसडीओपी निशा सिन्हा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला राजस्व से जुड़ा हुआ है, और विधिवत तरीके से कब्जा दिलाया गया था। उन्होंने बताया कि उस समय तक पुलिस बल मौके पर मौजूद था। लेकिन अन्य आरोपों की जांच की जा रही है और अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



