Air India की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत: एक यात्री ने दूसरे पर कर दिया पेशाब, DGCA करेगी कार्रवाई...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बुधवार को दिल्ली से बैंकॉक जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में बेहद आपत्तिजनक घटना सामने आई। फ्लाइट के दौरान एक व्यक्ति ने कथित रूप से दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। इस शर्मनाक व्यवहार की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया ने इस पूरी घटना की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को दे दी है। मामले को लेकर जब नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मंत्रालय इस मामले को गंभीरता से देखेगा और संबंधित एयरलाइन से बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री नायडू ने कहा कि अगर इस घटना में कुछ भी अनुचित हुआ है, तो सरकार जरूरी कदम उठाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। 

खबर अपडेट की जा रही है...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi