भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र की एक 17 साल की नाबालिग किशोरी ने प्रेमी की लगातार धमकियों से तंग आकर फांसी लगा ली। घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है।
घटना 26 अप्रैल 2025 की है। जब लड़की के परिजन महुआ बिनने जंगल गए हुए थे, उसी दौरान वह अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। परिवार वालों की नजर जब उसके कमरे की तरफ पड़ी तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचित किया गया। जांच में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसने पूरे मामले की गंभीरता को उजागर कर दिया।
सुसाइड नोट में युवती ने अपने प्रेमी पवन कुमार सिंह (22) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी ने लिखा है कि वह पवन से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन पवन ने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने किशोरी को धमकी दी थी कि वह किसी और से भी शादी नहीं करने देगा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
किशोरी ने लिखा कि पवन उसे बदनाम करने की धमकी भी देता था, जिससे वह बेहद डर गई थी और मानसिक रूप से टूट चुकी थी। परिजनों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रामानुजगंज के एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
यह भी पढ़े - गूगल मैप का धमाकेदार अपडेट: अब गांव की गलियों तक दिखेगा रास्ता – जानिए नया फीचर कैसे करेगा कमाल
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदुओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा ऐलान..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



