भिलाई में कैनाल रोड निर्माण मकानों की मार्किंग शुरू, बेजा कब्जे हटाने पर मचा बवाल, स्थानीयों में नाराज़गी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में कैनाल रोड निर्माण के लिए शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की टीम कैंप क्षेत्र में बेजा कब्जा मकानों की मार्किंग के लिए पहुंची। एक ओर जहां कुछ लोगों ने इस काम को सराहा, वहीं दूसरी ओर कई रहवासियों ने विरोध जताया।

भिलाई कैनाल रोड निर्माण की शुरुआत - निगम टीम द्वारा मकानों की मार्किंग

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल मच गई है।

विज्ञापन 

नगर निगम भिलाई ने जोन क्रमांक 4 खुर्सीपार में पहले ही कैनाल रोड बना ली है, जिससे हाईवे का ट्रैफिक काफी हद तक कम हुआ है और दुर्घटनाओं में भी कमी आई है। इसी सफलता को देखते हुए अब इस प्रोजेक्ट को नंदिनी रोड से आगे तक बढ़ाया जा रहा है।

कैंप क्षेत्र में जब अधिकारियों ने मकानों की नापजोख और मार्किंग शुरू की, तो कई रहवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि घनी आबादी वाले क्षेत्र में रोड की चौड़ाई कम कर बनाई जाए।

अधिकारियों ने साफ किया है कि यहां कैनाल रोड करीब 40 फीट चौड़ी बनेगी, जिसमें बीच में डिवाइडर भी रहेगा। सड़क को खुर्सीपार जोन की तरह खूबसूरत और सुरक्षित बनाया जाएगा।

बेजा कब्जा मकानों की नापजोख के साथ ही नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। इससे प्रभावित लोगों में नाराज़गी साफ दिखाई दे रही है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से पुनर्विचार की मांग भी की है।

विज्ञापन 

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

निगम का दावा है कि इस रोड के बन जाने से खुर्सीपार से अवंती बाई चौक तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे शहर के बीच का ट्रैफिक जाम कम होगा और लोगों का सफर 5-6 किलोमीटर छोटा हो जाएगा।

स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर जहां उम्मीदें जगी हैं, वहीं बेजा कब्जाधारकों में चिंता भी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन किस तरह से संतुलन बनाता है।

👉 ऐसी और लोकल खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। आपकी आवाज़ हमारी ताकत है।

यह भी पढ़े - जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर गिराए, गुजरात में 500 घुसपैठिए पकड़े – रातभर चला सर्च ऑपरेशन..

यह भी पढ़े भोपाल में TIT कॉलेज से उठा साज़िश का पर्दाफाश: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का प्रयास..

यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश.



भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi