नई जिम्मेदारी मिलने पर राकेश पाण्डे ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि इस पद के जरिए वे छत्तीसगढ़ के खादी और ग्राम उद्योग को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
खास बात यह है कि आज 4 अप्रैल को उनका जन्मदिन भी है। समर्थकों का कहना है कि भाजपा ने उन्हें जन्मदिन पर यह नियुक्ति देकर बड़ा तोहफा दिया है।राकेश पाण्डे की बहन भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने भी उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि राकेश पाण्डे के नेतृत्व में बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह मौका उनके लिए दोहरी खुशी का है, क्योंकि जन्मदिन के साथ-साथ नई जिम्मेदारी ने उत्साह को दोगुना कर दिया है।


