भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) स्वामी आत्मानंद हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में दाखिले के लिए एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत होने जा रही है और इसी सिलसिले में आज, यानी 10 अप्रैल से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत संचालित इन स्कूलों में हर वर्ष हजारों अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन दिलाने के लिए प्रयास करते हैं। इस बार भी सीटों के लिए कड़ा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है। यदि किसी विद्यालय में निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो मई के दूसरे सप्ताह में लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा और उसी आधार पर दाखिला मिलेगा।
इस बार राज्य भर के कुल 751 आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिनमें से 403 स्कूल इंग्लिश मीडियम हैं, जबकि 348 स्कूल हिंदी मीडियम में संचालित हैं। अभिभावकों के लिए दोनों प्रकार के विद्यालयों में आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


