भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग – शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक, महाराजा चौक आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे का गवाह बना। तेज रफ्तार कार ने सफाई कर्मियों से भरे एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आधा दर्जन निगम कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 9 सफाई कर्मी महिलाएं ऑटो में सवार थीं, तभी तेज गति से आती एक कार ने अचानक सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे जा पलटा। जिनमे 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है|
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के विधायक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को हर संभव इलाज और सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


