अब छ.ग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने शिविर और फिटमेंट सेंटर किये जायेंगे शुरू , परिवहन विभाग ने दिए सख्त निर्देश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर। राज्य में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अनुबंधित कंपनियों द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन कंपनियों की यूनिटों में कार्यबल बढ़ाने के साथ ही जिला परिवहन कार्यालयों में भी एचएसआरपी लगवाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। परिवहन सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश ने इस दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आज कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए। इस बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान एचएसआरपी लगवाने की प्रक्रिया में सामने आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विदित हो कि सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश भर में यह कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। परिवहन सचिव ने वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए परिवहन कार्यालयों में मोबाइल नंबर अपडेट कराने हेतु काउंटरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन 

एचएसआरपी की उपयोगिता पर जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर

परिवहन सचिव ने कहा कि आम नागरिकों को एचएसआरपी प्लेट लगवाने की सरल प्रक्रिया के बारे में अवगत कराना आवश्यक है। इसके लिए विभागीय वेबसाइट [cgtransport.gov.in](http://cgtransport.gov.in) के प्रयोग की जानकारी दी जाए। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से भी एचएसआरपी की आवश्यकता और महत्व को जन-जन तक पहुँचाया जाए। नागरिकों की सहूलियत के लिए हर जिले में आवेदन प्रक्रिया और जानकारी देने हेतु मोबाइल नंबर भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

कंपनियों को कार्यबल बढ़ाने और शिविर लगाने के निर्देश

अनुबंधित कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने फिटमेंट सेंटरों में पर्याप्त तकनीकी उपकरण और मानव संसाधन की व्यवस्था करें ताकि वाहन स्वामी आसानी से एचएसआरपी लगवा सकें। इसके अतिरिक्त, कंपनियों को विशेष क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर एचएसआरपी फिटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिसमें परिवहन कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कंपनियां अपने-अपने आवंटित जिलों में यूनिट्स, संसाधनों और कार्यबल को बढ़ाकर एचएसआरपी फिटमेंट की गति को तेज करें। साथ ही, एचएसआरपी के आवेदन, फिटमेंट, डिलीवरी और शुल्क की जानकारी को पारदर्शिता के साथ आम लोगों को बताया जाए। कंपनियों से यह भी कहा गया कि वे जिलेवार फिटमेंट सेंटर, प्रतिनिधियों की जानकारी और संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराएं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, संयुक्त परिवहन आयुक्त यू.बी.एस. चौहान, उप परिवहन आयुक्त मनोज कुमार ध्रुव, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी युगेश्वरी वर्मा समेत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, धमतरी, जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ के क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा, रोसमार्टा कंपनी से मुकेश मल्होत्रा और रियल मेजॉन कंपनी से विश्वजीत मुखर्जी उपस्थित रहे।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi