भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के पावर हाउस इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिगों की जान चली गई। तीन दोस्त इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से बाइक पर निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक खड़ी पिकअप से जा टकराई।
यह दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मौके पर ही दो किशोरों की जान चली गई, जबकि तीसरा लड़का घायल हो गया। घायल आदित्य ने बताया कि तीनों दोस्त पार्टी में शामिल होने निकले थे और बाइक हर्ष चला रहा था। आदित्य पीछे बैठा था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।
वे सभी मस्ती करते हुए भिलाई से खुर्सीपार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वे सीधा खड़ी पिकअप में जा घुसे।
विज्ञापन
भयानक टक्कर में दो की जान गई
गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) की ब्रिज से नीचे गिरने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायल आदित्य चौहान (16), जो सुपेला खटाल बस्ती का रहने वाला है, को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जय और हर्ष के सिर में गहरी चोटें आईं, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आदित्य को उनके ऊपर गिरने से गले में चोट आई, पर उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
मौके पर खून के धब्बे, चप्पलें और बाइक के पुर्जे बिखरे हुए थे। पुलिस ने घायल और मृतकों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
शादी से लौटने के बाद घर से निकला था जय
जय की मां ने बताया कि वह अपने पिता प्रकाश के साथ धुमाल बजाने का काम करता था। हादसे वाली रात वह एक शादी समारोह से पिता के साथ लौटकर आया था। घर आकर पिता ने जय और उसके भाई को 50-50 रुपए दिए। इसके बाद जय ने मां से कहा कि वह पार्टी में जा रहा है और घर से निकल गया। कुछ ही देर बाद एक्सीडेंट की सूचना मिली।
बेटे की मौत से मां का मानसिक संतुलन डगमगाया
हर्ष की मां कशिश मेश्राम अस्पताल में घंटों तक ज़मीन पर बैठी अपने बेटे को आवाज़ देती रहीं। वे लगातार कहती रहीं कि हर्ष वापस आएगा क्योंकि वह सिर्फ पार्टी में गया है। हर्ष की दादी गंगा बाई ने बताया कि वह बेहद खुशमिजाज और अपनी मां के बेहद करीब था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई प्रतीक और एक छोटी बहन मुस्कान है।
हर्ष के पिता प्रदीप मेश्राम और अन्य परिजनों ने दुख से टूटी मां को यह कहकर घर भेजा कि हर्ष का इलाज चल रहा है और वह जल्द डिस्चार्ज होकर घर आ जाएगा।
16 अप्रैल को भी वीडियो बनाने निकले थे तीनों
तीनों किशोरों को सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना बेहद पसंद था। 16 अप्रैल की रात भी वे टाउनशिप के अलग-अलग सेक्टरों में घूम-घूमकर इंस्टा रील्स बना रहे थे। पुलिस ने उनके मोबाइल से वो पुराने वीडियो जब्त किए हैं। पूछताछ में आदित्य ने स्वीकार किया कि उस रात वे सेक्टर 4, सेक्टर 6 समेत कई इलाकों में वीडियो शूट कर रहे थे।
पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे
सुपेला पुलिस दुर्घटना की पूरी जांच में जुटी हुई है। आदित्य से यह पूछा जा रहा है कि हादसे के वक्त वे कहां जा रहे थे और घटना कैसे घटी। शनिवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद शव उनके परिवार को सौंप दिए जाएंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



