भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक को उस वक्त बुरी तरह पीट दिया गया जब वह अपने दोस्त की लड़ाई में सुलह कराने की कोशिश कर रहा था। हमले में युवक को चाकू से घायल किया गया और मारपीट कर अधमरा कर दिया गया। दरअसल, पीड़ित युवक का दोस्त आरोपी की बहन से प्रेम करता था, जिसकी भनक आरोपी को लग गई थी। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी राजवीर उर्फ लड्डू शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और हमला कर दिया।
घटना को लेकर बैकुंठधाम कैंप-2 निवासी 29 वर्षीय रविशंकर शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि शनिवार रात वह अपने दोस्तों के साथ बैकुंठधाम में बैठा था, तभी उसके पिता कन्हैयालाल शर्मा का फोन आया। उन्होंने बताया कि उसका छोटा भाई प्रशांत किसी हमले में चाकू से घायल हो गया है। रविशंकर घर पहुंचा, तो मालूम चला कि प्रशांत को इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया है।
अस्पताल पहुंचने पर प्रशांत ने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसका मित्र राहुल बांधे, राजवीर की बहन से प्रेम करता है और दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातचीत भी करते हैं। यह बात जब राजवीर उर्फ लड्डू शर्मा को पता चली, तो उसने अपने साथियों को इकट्ठा किया और जैतखाम के पास बैकुंठधाम कैंप-2 में पहुंचकर राहुल पर गाली-गलौच करते हुए हमला बोल दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 190, 191(2) और 191(3) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



