भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) भिलाई-3 थाना क्षेत्र में एक ओडिशा निवासी युवक की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मृत्यु हो गई। मृतक का शव सिरसा रेलवे अंडरब्रिज के समीप रेल पटरियों के किनारे मिला। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान रंजन सामल के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 32 वर्ष बताई गई है। वह ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, रंजन सामल रोज़गार की तलाश में ओडिशा से गुजरात के सूरत गया थे। बीती रात वे सूरत-पुरी एक्सप्रेस से वापस ओडिशा लौट रहा था। यह ट्रेन दुर्ग स्टेशन पर रात करीब 12:10 बजे पहुंचती है। दुर्ग से रायपुर की ओर जाते वक़्त आशंका जताई जा रही है कि युवक रंजन ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा रहा होगा जहां से अनबैलेंस होकर ट्रेन से सीधे नीचे गिर पड़ा होगा और उसकी मृत्यु हो गयी होगी |
विज्ञापन
सुबह जब शव दिखाई दिया, तो तुरंत आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक की जेब से एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ, हालांकि उसका सिग्नल गायब था। मोबाइल में दर्ज एक नंबर पर कॉल कर अधिकारियों ने युवक की पहचान सुनिश्चित की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रंजन सामल की शिनाख्त होते ही मामले की सूचना संबंधित परिजनों को दी गई। चूंकि घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की थी, इसलिए स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी में रखवा दिया है। यह घटना रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो ट्रेन के दरवाजे के पास बैठते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



