भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला के साथ उसके परिचित ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला के चार साल के बेटे के सामने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने बच्चे को गोली मारने की धमकी दी। मासूम बच्चा पास खड़ा रोता रहा, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ।
महिला ने बताया कि परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उनके पति ने गांव उसनीधा के रामजी से 20 हजार रुपये उधार मांगे थे। 17 अप्रैल को दोपहर में वह अपने बेटे को बाल कटवाने मोहकमपुर ले गई थीं। लौटते समय नहर पुल के पास रामजी मिला और रुपये देने का लालच देकर उन्हें बाइक पर बैठने को कहा। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बैठ गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रामजी उन्हें पुरानी पीएसी कोठी के पास ले गया। जब महिला ने गलत रास्ते की बात कही, तो उसने तमंचा तान दिया और सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद महिला ने डर से चुप्पी साध ली, क्योंकि आरोपी ने पति और बेटे की हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन
हालांकि, आरोपी का दुस्साहस बढ़ता गया और वह फोन पर बार-बार परेशान करने लगा। आखिरकार, महिला ने पति को सब बताया। पति ने कानूनी कार्रवाई का हौसला दिया, जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। औंछा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात राहुल मिठास ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच तेजी से चल रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



