भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर। बस्तर जिले में आई हालिया बेमौसम बारिश ने एक ओर जहां तपती गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर आई है। पिछले पांच दिनों में क्षेत्र में कई बार तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पहले ही किसान इंद्रावती नदी के सूखने के कारण सिंचाई की समस्या से जूझ रहे थे, और अब मौसम की मार ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
इंद्रावती नदी के किनारे बसे गांवों में सैकड़ों एकड़ में मक्का की फसल लगी थी, जो अब बारिश के कारण नष्ट हो गई है। खेतों में पानी भरने से फसलें पूरी तरह गिर गई हैं और जमीन पर बिछ गई हैं।
स्थानीय किसान पुरन सिंह कश्यप ने बताया, “पहले नदी में पानी नहीं था, सिंचाई नहीं हो पाई। अब जब फसल बढ़ने लगी थी, तभी बेमौसम बरसात और तेज हवाओं ने सब कुछ तबाह कर दिया। हमारी मांग है कि प्रशासन जल्द नुकसान का सर्वे कराए और मुआवजा दे।
किसानों ने राज्य के कृषि मंत्री से राहत और मुआवजे की मांग की है। प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं, लेकिन किसानों को इस बात की चिंता है कि कहीं मुआवजा मिलने में देर न हो जाए।\
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


