भिलाई ब्रेकिंग : सुबह सब्जी मंडी गया बेटा, दोपहर को लाश बनकर लौटा ,भिलाई में संदिग्ध अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , उस समय हड़कंप मच गया जब लगभग 11 से 12 बजे के बीच 31वर्षीय युवक हेमंत पाटिल का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। जानकारी के अनुसार, हेमंत का शव भिलाई नगर निगम के पीछे रेलवे ट्रैक के पास स्थित एक खाली स्थान पर बरामद हुआ।  

हेमंत, जो कि राम नगर का निवासी था, हर दिन की तरह आज सुबह भी अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ सुबह 5 बजे सब्जी मंडी में काम के लिए गया था। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका शव खाली पड़ी ज़मीन पर पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमंत नशे का आदी था और पास ही शराब भट्ठी भी स्थित है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे और डिहाइड्रेशन की वजह से उसकी मृत्यु हो गई हो। 

मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की संभावना कम मानी जा रही है। वहीं घटनास्थल से नशे की सामग्री भी बरामद की गई है।फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi