भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में गरीब ठेला चालकों पर दबंगई की घटनाएं सामने आई हैं। घटना कैंप क्षेत्र स्थित बैकुंठधाम मंदिर के पास घटी, जहां एक नशे में धुत युवक ने समोसे वाले से पैसे मांगने पर उसके ऊपर खौलता तेल फेंक दिया। इस हमले में समोसा बेचने वाले युवक का चेहरा और हाथ गंभीर रूप से झुलस गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बैकुंठधाम निवासी 20 वर्षीय प्रकाश प्रजापति अपने बड़े भाई दीपक प्रजापति के साथ बीते छह महीनों से मंदिर के पास समोसे का ठेला लगाकर परिवार का पेट पाल रहा है। 22 अप्रैल, मंगलवार की शाम को स्थानीय युवक इमरान खान उर्फ बल्ले समोसा लेने उनके ठेले पर पहुंचा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इंतजार करने को कहा तो उग्र हो गया आरोपी
इमरान उस समय नशे की हालत में था। जब उसने समोसा मांगा, तो प्रकाश ने उसे कुछ देर प्रतीक्षा करने को कहा। इसी बात पर इमरान आगबबूला हो गया और प्रकाश के साथ गाली-गलौज करने लगा। डर के कारण प्रकाश ने उसका समोसा किसी दूसरे ग्राहक को दे दिया। बाद में जब प्रकाश ने इमरान से 20 रुपये मांगे, तो वह और भड़क गया और धमकी देने लगा कि "तू मुझे जानता नहीं है", साथ ही अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन
गैस चूल्हे से खौलता तेल उठाकर फेंका
प्रकाश ने उसे समझाया कि यदि पैसे नहीं देना चाहते तो मत दो, लेकिन गाली मत दो। तभी इमरान ने गुस्से में आकर चूल्हे पर रखी खौलते तेल की कड़ाही उठाई और सीधे प्रकाश पर फेंक दी। इस हमले में प्रकाश का चेहरा और हाथ झुलस गया। उसे बचाने आए भाई दीपक के दोनों हाथ भी बुरी तरह जल गए।
दोनों भाइयों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार हुआ। दीपक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि प्रकाश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला ले जाया गया। वहां से रात में उसे सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या की कोशिश का केस
छावनी पुलिस ने आरोपी इमरान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीटा
घटना के तुरंत बाद, वहां मौजूद लोगों ने इमरान को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि इमरान को भी कई चोटें आई हैं और उसका भी इलाज चल रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



