भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कांकेर। सुरक्षाबलों ने नक्सली नेता प्रभाकर से जुड़े दो सक्रिय साथियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों की पहचान रमेश कुमार और चिन्तु ताम्रकार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों कई नक्सली घटनाओं में प्रभाकर के साथ मौजूद रहे हैं।
आरोप है कि इन्होंने प्रभाकर को इलाज के लिए शहर ले जाने में मदद की थी। साथ ही, उसकी पत्नी और रावघाट एरिया कमेटी की कमांडर राजे कांगे को छिपने के लिए ठिकाना उपलब्ध कराया था। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


