भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बंथरा, लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ब्यूटीशियन की चलती कार में हत्या कर दी गई। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला और उसकी बहन के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने ब्यूटीशियन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
चलती कार में हुआ खौफनाक हमला
यह वारदात लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 1 बजे ब्यूटीशियन छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ मेहंदी लगाने के लिए काकोरी क्षेत्र जा रही थी। तीन युवक – अजय, विकास और आदर्श – कार लेकर उन्हें लेने आए थे। रास्ते में तीनों युवकों की नीयत बिगड़ गई और उन्होंने छाया व पलक के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर चाकुओं से किया हमला
जैसे ही दोनों बहनों ने उनके इरादों का विरोध किया, आरोपी उग्र हो गए और छाया पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को छिपाने के लिए तीनों आरोपियों ने रामदासपुर गांव के पास कार पलट दी और दोनों बहनों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
भाई को फोन कर बताई आपबीती
रात करीब 3 बजे घायल पलक ने रोते हुए अपने भाई रितिक को फोन किया और घटना की जानकारी दी। रितिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा, जहां उसने दोनों बहनों को सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पाया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पलक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
ग्रामीणों में उबाल, थाने में हंगामा
इस दिल दहला देने वाली घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बंथरा थाने में जमकर प्रदर्शन किया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



