भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हिन्दू जागरण मंच कुम्हारी के तत्वाधान में सर्व हिन्दू समाज द्वारा बीते दिवस पूर्व कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला से सर्व हिन्दू समाज आक्रोशित हैं जिस तरह आतंकियों ने जाति नहीं धर्म पूछ कर 27 हिंदुओं को बेरहमी से गोली मारकर हत्या किया हैं वो बहुत ही शर्मनाक हैं |
हमारे छत्तीसगढ़ से भी कुछ हिन्दू परिवार कश्मीर घूमने गए थे उनकी भी वहां हत्या कर दिया गया हिन्दू जागरण मंच ने आतंकियों के पुतले दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद,आतंकवाद मुर्दाबाद,हिन्दू पे अत्याचार बंद करो बंद करो,हिन्दू का हत्या करना बंद करो बंद करो के नारे के साथ अपना विरोध प्रदर्शन ओवरब्रिज के नीचे कुम्हारी में किया गया|
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
साथ ही भारत माता के जयकारों के साथ आतंकी हमले में निर्दोष मृत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर सरकार से आर-पार की लड़ाई पाकिस्तान को दंडित और आतंकवाद को खत्म करने आतंकियों को सीधा ठोकने तथा हिंदुओं की हत्या एवं अत्याचार नहीं सहने की मांग को लेकर तहसीलदार श्री ठाकुर साहब और कुम्हारी थाना प्रभारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया |
विज्ञापन
जिसमें हिंदू जागरण मंच प्रांत संयोजक श्री अवधेश दुबे जी ने कहा ऐसे इस्लामिक आतंकवाद जो हिंदू धर्म पूछकर मारा हैं यह दर्शाता हैं कि हिंदुओं से इस्लाम को कितना नफरत हैं इसलिए भारत सरकार एवं शासन प्रशासन को सावधानिक पूर्वक रहना होगा बंगलादेश,बंगाल,कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा हैं निश्चित रूप से गहरे षड्यंत्र की बू आ रहा हैं इस्लामिक आतंकवाद को कुचलने के लिए हिंदू समाज को कमर कस कर सड़क पर उतरना पड़ेगा |
हिंदू जागरण मंच कुम्हारी के संयोजक सुजीत यादव से प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसका अंतिम हल यही हैं युद्ध के बिना शांति की कल्पना करना बेइमानी होगा ऐसे आतंकियों को अब रोकना नहीं सीधा ठोकना चाहिए साथ ही श्री हरिदास वैष्णव जी,श्री विशाल ताम्रकार,श्री रामबिहारी मिश्रा,श्री लोकेश साहू,पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीना वर्मा जी,श्री मिथिलेश यादव,श्री सुनील चंद्राकर,श्री राजू निषाद,श्री बबला चंद्राकर ने अपना वक्तव्य रखा एवं सरकार को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाने को कहा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



