भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरोदा के दादर रोड पर एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव जला दिया गया। इस निर्मम अपराध से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एडिशनल एसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं।
पुलिस टीम ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों का सुराग लगाने के लिए तमाम साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और मृतक की पहचान के लिए जांच जारी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


