भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई फोरलेन मार्ग पर साक्षरता चौक के समीप देसी शराब दुकान के किनारे, एक युवक सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। यह हादसा बीती रात हुआ, जब युवक नेशनल हाईवे पार कर रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया, लेकिन हालात नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे स्पर्श अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
छावनी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने जानकारी दी कि मृतक सत्येंद्र साव, कांट्रैक्टर कॉलोनी (स्पर्श अस्पताल के समीप) में रहता था और बीती रात दुर्ग जाने के लिए अपने घर से निकला था। जब वह साक्षरता चौक के पास स्थित डिवाइडर से हाईवे पार कर रहा था, उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला लाया गया, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे स्पर्श अस्पताल रेफर किया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण कर युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


