भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। राज्य सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर विभिन्न जिलों में दर्ज किए गए 103 गैर-गंभीर और राजनीतिक मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। यह निर्णय गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा के बाद और कैबिनेट सब कमेटी की अनुशंसा पर लिया गया। अदालत की स्वीकृति के बाद इन मामलों को विधिक प्रक्रिया के तहत समाप्त कर दिया गया है और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से आरोपियों के नाम हटा दिए गए हैं।
मुंगेली जिले में दो मामलों की वापसी
मुंगेली जिले से दो प्रकरण वापस लिए गए हैं। ये मामले अवनी कश्यप, कताहू उर्फ प्रकाश, जनीराम साहू, महेंद्र साहू और संतोष खांडे के खिलाफ दर्ज थे। न्यायालय ने इन मामलों को 9 जनवरी 2025 को वापसी की अनुमति दी। एनएच 130ए पर विरोध प्रदर्शन कर रास्ता जाम करने के केस में मुकेश रोहरा, राजेश्वर सिंह टंडन, घनश्याम यादव, यश गुप्ता, पंकज सोनी, आनंद देवांगन और राणा प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज था, जिसे भी 9 जनवरी 2025 को अदालत ने निरस्त करने की मंजूरी दी।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से दो प्रकरण रद्द
मानपुर तहसील कार्यालय के घेराव और सरकारी कार्य में बाधा के आरोप में हरिश लाटिया, शैलेश मिश्रा, कमल अंधारे, रामकेवल विश्वकर्मा, बिरझूराम तारम, भानुराम रावटे, कनकराम राणा, संतोष कोटपारिया, राजू टांडिया उर्फ उमाकांत, भाजेश शाह मंडावी, रेणु टांडिया, मनीष निर्मलकर, भावेश जैन, प्रकाश मिश्रा, राधिका अंधारे, संगीता मिश्रा, कमल किशोर सिन्हा, राजहंस मंडावी, समिम तिगाला, राजा शर्मा, मोहनीस शर्मा, दिनेश मांडवी और अर्जुन जाड़े के खिलाफ दर्ज मामला अदालत ने 9 जनवरी 2025 को समाप्त करने की स्वीकृति दी।
इसी जिले में चक्का जाम कर यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में राजू, मनीष निर्मलकर, राजहंस मांडवी, संजय यादव, रेनू टांडिया, संगीता मिश्रा, राजकुमारी खलको, दिनेश मांडवी, सतीश दुबे, मनीष, शैलेश मिश्रा, राहुल मालेकर, यशवंत मालेकर, रामदेव भुआर्य, होरीलाल सोरी, अनिल मेश्राम और दीपक वैष्णव के विरुद्ध दायर मामले की वापसी को भी अदालत ने 9 जनवरी 2025 को मंजूरी दी।
अन्य जिलों में भी केस वापस
नारायणपुर जिले में एक मामला रद्द किया गया है, जबकि बालोद से भी एक प्रकरण वापस लिया गया है। बिलासपुर जिले में दो मामलों को समाप्त किया गया। इन मामलों में 17 फरवरी 2023 को बटालियन चौक पर सड़क जाम और प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं निहाल यादव, विजय यादव, राजकमल साहू, पप्पू उर्फ किशोर साहू और संजय यादव के खिलाफ केस दर्ज था, जिसे समाप्त कर दिया गया है।
राजनांदगांव जिले में चार प्रकरणों को वापसी की स्वीकृति मिली है। जशपुर जिले में तीन मामलों का निपटारा हुआ है। सूरजपुर में दो केस और बेमेतरा जिले में तीन मामलों को सरकार ने वापस लिया है। वहीं राजधानी रायपुर में नौ प्रकरणों की वापसी की गई है।
यह कदम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत प्रदान करता है, जिन पर गैर-गंभीर राजनीतिक गतिविधियों के तहत मामले दर्ज थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


