CG : वक्फ संपत्तियों की सख्त निगरानी शुरू: वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में केंद्र की टीम ने शुरू किया निरीक्षण, रायपुर पहुंची 10 सदस्यीय दल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर। वक्फ संशोधन अधिनियम के भारत में लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड तेजी से सक्रिय हो गया है। केंद्र सरकार की एक 10 सदस्यीय टीम वक्फ संपत्तियों की जांच के उद्देश्य से दिल्ली से रायपुर पहुंची है।  

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस टीम के साथ छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद हैं। टीम ने रायपुर के टिकरापारा स्थित फाते शाह मार्केट में वक्फ संपत्तियों का गहन निरीक्षण किया।  

विज्ञापन 

यह निरीक्षण केंद्र द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है ताकि राज्य में मौजूद वक्फ संपत्तियों का उचित रखरखाव और प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।  

सरकार की इस कार्रवाई से संकेत मिलता है कि वक्फ संपत्तियों को लेकर अब सख्ती बरती जाएगी और उनकी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi