भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन पलट गई। इस हादसे में कुल 30 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना में एक ग्रामीण का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। सभी घायलों को तत्काल घटनास्थल से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा कुआकोंडा थाना क्षेत्र में हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी ग्रामीण नक्सल प्रभावित पोटली गांव के निवासी थे और दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी भी प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को पिकअप वाहन के जरिये दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में पालनार के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुआकोंडा के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


