CG : जिंदल पावर खदान हादसा: प्रबंधन ने मृतक को 50 लाख मुआवजा और परिवार को 20,000 मासिक पेंशन देने की घोषणा , दो घायलों का ईलाज जारी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायगढ़  तमनार क्षेत्र में स्थित जिंदल की गारे पेलमा कोयला खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हुई दुर्घटना में एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों कर्मचारी विस्फोटक कार्य में संलग्न थे।  

एसडीएम घरघोड़ा रमेश मोर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 18 अप्रैल को सुबह लगभग 11:30 बजे लिबरा गांव में जिंदल पावर लिमिटेड की गारे पेलमा 4/2 और 4/3 माइन्स में हुई। उस समय कोयला खनन हेतु ब्लास्टिंग की प्रक्रिया चल रही थी।  

विज्ञापन 

ब्लास्टिंग कार्य जेपीएल के असिस्टेंट इंजीनियर आयुष बिसोई के निर्देशन में किया जा रहा था। उनके साथ ब्लास्टिंग सहायक चन्द्रपाल राठिया और तरूणलाल निषाद भी मौजूद थे। सभी कर्मी सुरक्षा के मद्देनजर शेल्टर वैन के भीतर थे, तभी ब्लास्टिंग के दौरान एक भारी पत्थर वैन को भेदता हुआ अंदर जा घुसा।  

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस हादसे में तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 24 वर्षीय आयुष बिसोई, जो कि ओडिशा के गंजाम जिले के दरशपुर के निवासी थे, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, चन्द्रपाल राठिया (38) निवासी कोसमपाली, तहसील तमनार और तरूणलाल निषाद (43) निवासी झरना, तहसील तमनार, जिला रायगढ़ को चोटें आई हैं।  

घायल कर्मचारियों को उपचार हेतु तत्काल जिंदल फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रमेश मोर और सीएसपी अनिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच कर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मामले की विस्तृत जांच आगे की जाएगी।  

जिंदल पावर के जीएम रितेश गौतम ने जानकारी दी कि कंपनी की नीति के अनुसार, मृतक के परिजनों को ₹50 लाख की सहायता राशि और 20,000 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि घायल कर्मियों का इलाज कंपनी की ओर से फोर्टिस अस्पताल में कराया जा रहा है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi