भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने मासूम 6 वर्षीय बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। यह दर्दनाक घटना रविवार रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के बोड़रा गांव में घटित हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, रामनवमी की रात गोपेश्वर साहू नामक व्यक्ति ने पहले अपने बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पिता ने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
फिलहाल, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना की जांच के लिए SSL टीम मौके पर पहुंच गई है और हर पहलू से मामले की छानबीन जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही इस त्रासदी के पीछे का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


