भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायगढ़। खरसिया क्षेत्र स्थित एक लॉज में गुप्त रूप से संचालित हो रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर इस अनैतिक गतिविधि को बेनकाब किया और मौके से चार युवतियों समेत दो युवकों को हिरासत में लिया।
यह कार्रवाई सोमवार दोपहर की गई, जब पुलिस को खरसिया के लक्ष्मी लॉज में देह व्यापार की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसमें प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर भी शामिल थे। टीम ने लॉज में छापा मारते हुए सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस दौरान लक्ष्मी लॉज का संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
पुलिस ने साफ किया है कि सेक्स रैकेट से जुड़े सभी व्यक्तियों पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और इस मामले की गहन जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



