भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर अविश्वास के चलते उसकी जान ले ली और शव को जंगल में छिपाकर फरार हो गया। चार दिन बाद जब लाश सड़-गल गई, तब इस वारदात का खुलासा हुआ।
मामला बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव का है, जहां 38 वर्षीय ढुला राम पहले ही 9 बार शादी कर चुका था। लेकिन हर बार उसकी पत्नियां कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली जाती थीं। हाल ही में उसने दसवीं बार शादी की थी, लेकिन इस बार भी उसे आशंका थी कि पत्नी उसे छोड़कर चली जाएगी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले ढुला राम ने अपनी पत्नी को घर से चावल, तेल और कपड़े चुराकर भागने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी बात को लेकर वह भड़क गया और पत्नी को जंगल की ओर ले गया। वहां उसने पत्थर से उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को एक नाले के किनारे पत्तों से ढंककर छिपा दिया और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
चार दिन तक शव वहीं पड़ा रहा और धीरे-धीरे सड़ने लगा। रविवार को जब आसपास के ग्रामीणों को तेज दुर्गंध महसूस हुई, तो वे नाले की ओर गए। वहां महिला की सड़ी-गली लाश देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
जांच में आरोपी की पहचान ढुला राम के रूप में हुई, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यह दर्दनाक वारदात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



