भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ 9वीं कक्षा के दौरान स्कूल के ही शिक्षक युगल किशोर दिनकर (35) ने रेप किया। इसके बाद छात्रा के रिश्तेदार के परिचित त्रिलोक आर्मो (30) ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय छात्रा को शिक्षक ने पहले जान-पहचान बनाकर बहलाया-फुसलाया और फिर अलग-अलग जगह ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। वहीं, त्रिलोक ने दोस्ती का झांसा देकर छात्रा का शारीरिक शोषण किया। जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में गर्भवती होने का पता चला, तब यह मामला उजागर हुआ|
विज्ञापन
छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद शनिवार को परिजनों ने मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग FIR दर्ज कराई। मरवाही थाना क्षेत्र के रहने वाले शिक्षक और पेंड्रा थाना क्षेत्र के त्रिलोक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इस घटना ने सोशल मीडिया पर शिक्षक-छात्र के रिश्ते को लेकर चर्चा छेड़ दी है। लोग इस तरह की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



