छत्तीसगढ़: चिकन सेंटर में पैसे के विवाद ने ली जान, युवक ने कर्मचारी को पटका, मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़रायपुर: शहर के एक चिकन सेंटर में हुए पैसे के मामूली विवाद ने एक कर्मचारी की जान ले ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में नाराज़गी का माहौल है।

रायपुर चिकन सेंटर में पैसे के विवाद के चलते कर्मचारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 1:45 बजे खम्हारडीह निवासी सुनील चौहान चिकन खरीदने दुकान पहुंचा था। मुर्गा तौलकर देने के बाद जब कर्मचारी नरेश कुमार धीवर ने पैसे मांगे, तो सुनील बहस करने लगा। इसी दौरान उसने दुकान में चार्जिंग पर रखा मोबाइल भी उठा लिया।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

जब नरेश ने मोबाइल वापस मांगा तो सुनील ने गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मारा और दुकान से बाहर सीढ़ियों पर जोर से पटक दिया। सिर के बल गिरने से नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे पहले माँ शारदा नर्सिंग होम, फिर मेकाहारा और अंत में डीकेएस अस्पताल रायपुर रेफर किया गया।

इलाज के दौरान नरेश कोमा में चला गया और 22 अप्रैल 2025 को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन 

पुलिस ने तत्काल आरोपी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

🧡 आप ऐसी लोकल खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। आपकी जागरूकता ही हमारे इलाके को सुरक्षित बना सकती है।

यह भी पढ़े - जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर गिराए, गुजरात में 500 घुसपैठिए पकड़े – रातभर चला सर्च ऑपरेशन..

यह भी पढ़े भोपाल में TIT कॉलेज से उठा साज़िश का पर्दाफाश: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का प्रयास..

यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi