CG : जशपुर नर्सिंग कॉलेज में हिंदू छात्रा पर जबरन धर्मांतरण का दबाव, प्रिंसिपल पर FIR दर्ज, प्रशासन ने मांगी रिपोर्ट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने धर्मांतरण के लिए दबाव डाले जाने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने कॉलेज की प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है, जहां पढ़ने वाली हिंदू छात्रा का आरोप है कि कॉलेज की प्रिंसिपल ने उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। छात्रा का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से इनकार किया, तो उसे हॉस्टल से निकालने की धमकी दी गई।

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन से इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उधर, घटना के उजागर होते ही स्थानीय लोगों और कुछ सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश देखा गया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi