CG : MLA ईश्वर साहू के खिलाफ गहरी साजिश: फर्जी फेसबुक अकाउंट से सुप्रीम कोर्ट-हाई कोर्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बेमेतरा। साजा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ईश्वर साहू को बदनाम करने के लिए उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर विवादित पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस फर्जी प्रोफाइल से सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। जानकारी के अनुसार, यह पोस्ट लगभग 24 घंटे पहले डाली गई थी।

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना के बाद विधायक ईश्वर साहू ने बयान जारी करते हुए कहा कि किसी ने जानबूझकर उनके नाम से नकली फेसबुक अकाउंट बनाकर समाज में गलत संदेश फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया और शक जाहिर किया कि इसके पीछे विपक्षी पार्टी का हाथ हो सकता है। विधायक साहू ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मामले में बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया है और अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई हरकत पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन 

इस बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया अकाउंट हैक होना कोई नई बात नहीं है और ऐसे मामले आम होते जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इस मामले को जानबूझकर बड़ा मुद्दा बना रही है। साथ ही इसे कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति भी करार दिया।

विज्ञापन 


   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi