CG : शादी के केवल आठ दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप: ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग, अंबिकापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन की रहस्यमय हालातों में मौत हो गई है। महिला का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से झूलता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।  

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां एक नवविवाहिता की लाश उसके ससुराल में संदिग्ध स्थिति में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि इस मौत के पीछे ससुरालवालों का हाथ है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की शादी को अभी सिर्फ आठ दिन ही बीते थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार अस्पताल पहुंचे, जहां कहासुनी के बाद झड़प भी हो गई।  फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi