भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने गुजरात में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी में निष्क्रिय नेताओं को हटाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि जो नेता काम नहीं करते, वे अपनी इच्छा से कभी पद नहीं छोड़ते।
सिंहदेव ने सुझाव दिया कि कांग्रेस पार्टी में परफॉर्मेंस आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू होनी चाहिए, ताकि नेताओं की कार्यक्षमता के आधार पर कार्रवाई और बदलाव किए जा सकें। उन्होंने आगे कहा, मैं 72 वर्ष का हूं, लेकिन मुझमें आज भी काम करने की पूरी ऊर्जा है।
विज्ञापन
उनका मानना है कि चाहे नेता किसी भी उम्र के हों, मूल्यांकन का मापदंड उनकी कार्यकुशलता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई युवा नेता प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, तो उसकी उम्र का कोई महत्व नहीं रह जाता।
टीएस सिंहदेव के इस बयान को पार्टी में जवाबदेही और सक्रियता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम संदेश माना जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


