भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर/उरला। कुत्ता खरीदने के लिए मां से पैसे मांगने पर न देने पर एक व्यक्ति ने हथौड़े से वार कर अपनी मां की जान ले ली। आरोपी ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुज़ुर्ग महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी की पत्नी फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और बातचीत करने की स्थिति में है।
बताया गया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर स्वभाव का है और उसने अपनी मां से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर आरोपी ने मां से झगड़ा किया और पास में रखे हथौड़े से उस पर हमला कर दिया। उसी समय आरोपी के 15 वर्षीय बेटे ने बीच-बचाव किया और घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
विज्ञापन
फरार आरोपी की पहचान प्रदीप देवांगन (पिता- जगन्नाथ देवांगन, उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नागेश्वर नगर, थाना उरला का निवासी है और ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। मृतका गणेशी देवांगन (उम्र 70 वर्ष) आरोपी की मां थीं, जबकि घायल पत्नी का नाम रामेश्वरी देवांगन (उम्र 35 वर्ष) है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



