CG : इतनी तेज धूप में तुम लोग बाहर क्या कर रहे थे? पिता की डांट से आहत छात्रा ने ब्लेड से काटा गला, इलाज के दौरान हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे नेहा बरगाह अपने घर लौटी थी। उस वक्त उसके पिता राजेंद्र प्रसाद ने सवाल किया, “इतनी तेज धूप  में तुम लोग बाहर क्या कर रहे थे?” यह सामान्य-सा सवाल नेहा को बुरा लग गया।

इस बात से आहत होकर नेहा सीधा अपने कमरे में चली गई और वहां एक धारदार ब्लेड से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के वक्त उसके गले से तेज़ी से खून बहने लगा जो फर्श पर फैल गया। जब नेहा की बहन कमरे में पहुंची तो यह भयानक दृश्य देखकर चीख पड़ी। उसकी आवाज़ सुनकर घर के बाकी सदस्य भी दौड़कर वहां पहुंचे।

विज्ञापन 

परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बिस्तर पर खून और एक ब्लेड पड़ा देखा। वे बिना देरी किए नेहा को निजी वाहन से अंबिकापुर के मिशन अस्पताल ले गए। हालांकि, गंभीर हालत के चलते इलाज के दौरान नेहा की जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह समझा जा सके कि नेहा की मानसिक स्थिति कैसी थी और उसने यह कदम क्यों उठाया। यह घटना पूरे इलाके में चिंता और बहस का कारण बन गई है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi