CG : शादी से नाखुश युवती ने विवाह के तीसरे दिन ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या , सामने आया सुसाइड नोट, लिखा- 'मैं शादी नहीं करना चाहती थी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शादी के महज तीसरे दिन युवती ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में यह उल्लेख है कि उसने अपने भाई से साफ कहा था कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि लड़की की जबरन शादी कराई गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान लक्ष्मी भैना (23 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा निवासी दुआस भैना के साथ हुई थी। अगले दिन यानी 16 अप्रैल को उसकी विदाई हुई और वह बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के अमाली गांव स्थित अपने ससुराल पहुंची।

विज्ञापन 

शादी के तीसरे दिन, 17 अप्रैल की सुबह, लक्ष्मी नींद से उठने के बाद घर के पीछे बने टॉयलेट की ओर गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो घरवालों को चिंता हुई। परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जब वे टॉयलेट के पास पहुंचे और अंदर झांका, तो लक्ष्मी फांसी के फंदे से लटकी मिली।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने लिखा कि उसने अपने भाई से शादी न करने की बात कही थी, लेकिन भाई ने इसे एक अच्छा रिश्ता बताकर विवाह तय कर दिया। इस आत्महत्या के पीछे जबरन शादी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi