भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी कार जलकर राख हो गई। वाहन में मौजूद ड्राइवर आग की लपटों में घिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा रात के समय पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंड्रा–कटघोरा मुख्य मार्ग पर कारीमाठी के पास हुआ। राहगीरों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पसान थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कार बुरी तरह जल चुकी है और उसका नंबर प्लेट भी पहचान में नहीं आ रहा है। चालक की भी मौके पर ही जलने से मौत हो चुकी है और उसका शव पूरी तरह से झुलस गया है।
मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


