भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोरबा जिले के वनांचल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुटुरुवा, पलोटी नगर में एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। 40 वर्षीय जयप्रकाश तिर्की अपनी पत्नी अमासो बाई के साथ इस गांव में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश अपनी पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह करता था और इंटरनेट पर फिल्में देखकर अप्राकृतिक हरकतें करता था। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा।
विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक दिन जयप्रकाश ने अमासो बाई का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान अमासो ने खुद को बचाते हुए उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद अमासो ने पास ही पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस को जयप्रकाश तिर्की की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मृतक के स्वजनों के बयान भी दर्ज किए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि जयप्रकाश की मौत किसी भारी वस्तु से सिर पर गंभीर प्रहार के कारण हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया और जांच तेज कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने जब मृतक की पत्नी अमासो बाई से पूछताछ की, तो उसने बार-बार अपने बयान बदलने शुरू कर दिए। उसकी बातों में लगातार विरोधाभास देखने को मिला, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा हो गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
अमासो बाई ने स्वीकार किया कि उसके पति जयप्रकाश तिर्की उस पर चरित्र को लेकर शक करता था और उसका यौन व्यवहार असामान्य होता जा रहा था। जब उसने विरोध किया, तो वह उसके साथ हिंसक हो गया, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


